रेलवे ट्रैक पर लेटे वृद्ध की पीआरवी जवानों ने बचाई जान

आत्महत्या की नीयत से रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था वृद्ध

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के गांव नगला उदय भान निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मी नारायण आत्महत्या की नीयत से रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर पटरी पर लेट गया। इसी दौरान गश्त पर निकले पीआरवी जवानों की नजर उस पर पड़ी। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल वृद्ध को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित हटाया और थाने ले आए।
घटना की सूचना मिलने पर वृद्ध के परिजनों को थाने बुलाया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी के निर्देशन में मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार एवं महिला आरक्षी प्रिया ने वृद्ध की काउंसलिंग की। इसके बाद उसे उसके भाई लज्जाराम, दामाद श्यामवीर उर्फ बबलू तथा पत्नी रानी देवी के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया। पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Back to top button