आशीष जैन और राखी शर्मा ने लाखों श्रद्धालुओं को कराए खाटू श्याम जी के दर्शन

नई दिल्ली। धार्मिक आस्था और जनसेवा के उद्देश्य से समाजसेवी आशीष जैन एवं राखी शर्मा के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को राजस्थान स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन कराने का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के पावन दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए परिवहन, भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त कर देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य के लिए आशीष जैन और राखी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं जनहितकारी आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और आस्था की भावना को मजबूत करते हैं



