नाली-टू-नाली चलेगा अतिक्रमण अभियान

भरथना में बुधवार से फिर गरजेगा बुलडोजर

भरथना,इटावा। भरथना कस्बा के दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के सामने फुटपाथ पर हथठेला लगवाया गया और यदि अन्य किसी दुकानदार द्वारा फुटपाट पर अतिक्रमण कर व्यापार किया गया साथ ही फुट पातियो से स्थाई दुकानदारों द्वारा वसूली की जायेगी। ऐसे सभी दुकानदारों व हथठेला सहित फुटपात संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही अमल मेें लायी जायेगी। जिसके लिए आगामी बुधवार से नगर में बल पूर्वक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा।

उक्त बात कस्बा में लगातार बढ रहे अतिक्रमण के कारण दिनोंदिन विकराल रूप धारण करती जा रही जाम की समस्या पर कडी नाराजगी जाहिर करते हुए उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) ने कही। नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एक आवश्यक बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारी नेताओं व दुकानदारों से संवाद किया तथा हरसम्भव अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सुझाव लिये। अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य,थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की मौजूदगी में आयोेजित उक्त बैठक में लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा नगर में अतिक्रमण के कारण मुख्यतः बालूगंज (ऊसराहार रोड) पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया तथा संम्पूर्ण नगर में किये गये नाली के बाहर सड़क तक रखे गये काउण्टर,स्टूल,बेंच एवं स्थाई रूप से किये गये अतिक्रमण से उत्पन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

व्यापारियों ने दुकानों के ऊपर लगे टिनशैड को लगा रहने की बात कही। वहीं व्यापारी नेता उमेश गुप्ता ने अतिक्रमण के दौरान किसी भी प्रकार का भेदभाव न होने पर बल दिया। सीबू पोरवाल द्वारा व्यापारियों की लोडिंग-अनलोडिंग की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में उपस्थिति व्यापारीजनों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया।

बैठक में अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी दुकानदार नाली-टू-नाली अपना अतिक्रमण हटा लें। किसी भी प्रकार की कोई चालान की कार्यवाही न करनी पडे,इसलिए व्यापारी स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें। जिसके चलते शनिवार को मुनादी करायी जायेगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका,राजस्व विभाग टीम,पुलिस प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान सभासद निहालुद्दीन,शिवा यादव, सुशील पोरवाल सहित अन्य व्यापारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button