अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: ‘‘करो योग रहो निरोग‘‘ लिया संकल्प

क्षेत्र की सरकारी, अर्द्धसरकारी,निजी,समाजसेवी संस्थाओं ने किया योग

भरथना,इटावा। अन्तर्राष्ट्रीय योग 12वें दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में लोगों ने योग क्रिया करके उचित खानपान के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई तथा निरन्तर प्रातः व्यायाम करने पर बल दिया।

रविवार को प्रातः12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित पार्क में आर्य समाज मन्दिर व आर्यवीर दल भरथना के संयुक्त तत्वाधान् में आयोजित योग कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक विश्वास आर्य के नेतृत्व में समस्त लोगों ने योग की विभिन्न क्रियायें करके निरोगी काया बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधान सत्यभान आर्य राजा,मंत्री मोहन आर्य,कोषाध्यक्ष सतेन्द्र आर्य,रामलखन आर्य,प्रमोद गुप्ता सहित आधा सैकडा से अधिक बच्चों,युवाओं व बुजुर्गों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं नगर के आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में भाजपा के नेतृत्व में आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते योग प्रशिक्षक आचार्य अमित मिश्रा (अधिवक्ता) द्वारा विभिन्न योग क्रियायें करायी गईं। साथ ही नित्य योग करने से रोगमुक्त रहने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कुलदीप तिवारी,त्रिलोकी पोरवाल,प्रदीप मिश्रा,नेक्से पोरवाल,उमेश गुप्ता, इमरान खान,संजू पोरवाल, ईशू तिवारी,देवाशीष चौहान,प्रहलाद यादव, गौरव गुप्ता,शिवराज जाटव,मनोज गुप्ता सहित करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही सम्पूर्ण नगर की सरकारी,अर्द्धसरकारी, निजी,समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्थानों पर ‘‘करो योग रहो निरोग‘‘ के सन्देश के साथ विभिन्न प्रकार की योग क्रियायें कीं।

Related Articles

Back to top button