दरवाजे बैठने पर विवाद: लाठी-डंडे धारदार हथियार से हमला

दबंगों के हमले में युवक और उसकी मां घायल

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग में घर के दरवाजे पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक और उसकी मां पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दिलीप कुमार लोधी ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह अपनी मां महारानी देवी के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव के तीन नामजद दबंग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। हमले में दिलीप के सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं,जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां महारानी देवी को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button