मंदिर की चंदा चोरी उजागर करने के प्रतिशोध में अखिलेश जी की बेटी पर हो रही छींटाकसी निंदनीय है : गोविंद सिंह

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव और सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के संयुक्त मंत्री गोविंद सिंह एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव जी की बेटी के बारे में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से संपर्क रखने वाले लोगों अखिलेश जी के द्वारा राम मंदिर में हो रही चंदा चोरी पर आवाज उठाए जाने के बदले में भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं वह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

भारत देश महिलाओं को मात्र शक्तियों को सदैव से सम्मान देने वाला देश रहा है यहां कहा भी जाता रहा कि जहां नारियों की पूजा होती है बंधन होता है वहां देवता निवास करते हैं ऐसी संस्कृति वाले देश में दल विशेष के लिए व्यक्ति विशेष के लिए भारतीय संस्कृति के मूल्य पर कुठाराघात करने वाले लोग जो अखिलेश यादव जी की बेटी पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं वह सभी भारतीय मूल्यों का अपमान करने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उन पर कानूनी कार्रवाई किया जाना आवश्यक हो जाता है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के द्वारा अयोध्या में बने राम मंदिर में चंदे को लेकर जिस तरह हेरा फेरी की जा रही है जो चंदा चोरी की जा रही है उसकी बात मजबूती से रखने के प्रतिशोध में इस तरह की बातें हैं की जा रही है जो निंदनीय है, जिस तरह से मंदिर में चंदा चोरी हो रही है वह भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है इस वजह से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने इस विषय को लोगों के समाने उजागर किया था।

Related Articles

Back to top button