खोड़ा कॉलोनी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का दौरा, स्वर्गीय सूर्या प्रताप चौहान को दी

गाज़ियाबाद। खोड़ा कॉलोनी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने स्वर्गीय सूर्या प्रताप चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधि मंडल ने दिवंगत के परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बकरीद के अवसर पर हुई एक हिंसक वारदात से जुड़ी है, जिसमें कुछ आरोपियों द्वारा हमला कर सूर्या प्रताप चौहान की हत्या कर दी गई थी।

इस मौके पर विभिन्न जिलों—अमरोहा, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा और गाज़ियाबाद—से संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सोमपाल सिंह चौहान, श्रीमती अल्पना तोमर, दिनेश चौहान, सुमत सिसोदिया, पवन चौहान, कमल सिंह चौहान, जगतपाल सिंह चौहान, बालेश चौहान, सुभाष चौहान, चमन सिंह चौहान, नरेंद्र चौहान, संजय सेंगर, सरिता चंद, राजकुमार चौहान, मनीष रावल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, विकास सिंह सिकरवार, रोहित चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button