कुशभवनपुर में मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ भक्ति कार्यक्रम और प्रसाद वितरण

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के पावन अवसर पर सुल्तानपुर में संकट मोचन धाम सिविल लाइन कुशभवनपुर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवम् प्रसाद वितरण शुक्रवार को किया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रहें।
कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान प्रभारी अयोध्या मंडल आशीष सिंह ने बताया कि पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर संकट मोचन मंदिर निकट उद्योग केंद्र पर सुंदरकांड पाठ एवम् प्रसाद वितरण हर वर्ष की भांति इस बार भी किया गया।
जनपद के सम्मानित मानस प्रेमियों ने सुंदरकांड पाठ में पधारकर संगीतमई पाठ का श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा, चंदन नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा,आशीष सिंह,गौरव पाण्डेय, संतोष पाण्डेय,रणवीर सिंह, प्रांजल सिंह, परमेंद्र शर्मा, निर्भय सिंह,हेमंत तिवारी प्रधान, शुभम सिंह प्रधान,राहुल गुप्ता प्रधान,गिरीश मिश्रा सभासद,सूरज सिंह प्रधान,आनंद सिंह,रमेश हिंदुजा, रोहित पाण्डेय, जग प्रसाद गुप्ता,प्रकाश नारायण सिंह, आशू शर्मा,अभिनव सिंह आदि उपस्थित रहे।



