अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में शीतल शर्बत वितरित किया

सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ज्येष्ठ मास के पावन मंगलवार के अवसर पर एबीवीपी के सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु अभाविप कुशभवनपुर कार्यालय, सुपर मार्केट पर विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को शीतल शर्बत वितरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रान्त एसएफएस सह संयोजक रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित के आंदोलनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सेवा कार्यों के माध्यम से मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य भी निरंतर करती है। प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ संतोष अंश ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे राहगीरों एवं जरूरतमंदों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक मानवीय दायित्व है और परिषद के कार्यकर्ता सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. पवन सिंह, जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय, आदर्श शुक्ला, शिखर पाठक, अभय अग्रहरि, राज मिश्र, सुंदरम साहू, कुलश्रेष्ठ, करन साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



