ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर मोटा के पुरवा में राहगीरों के लिए हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

अमांवा, रायबरेली। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर क्षेत्र के मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली, जहां श्रद्धालु प्रचंड धूप व गर्मी में भी मंदिरों पर माथा टेकने पहुंचे। वहीं जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में अमांवा क्षेत्र के मोटा का पुरवा गांव में स्थानीय लोगों के द्वारा राहगीरों के लिए रायबरेली अयोध्या राज्य मार्ग पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त भंडारे में प्रमुख रूप से प्रदीप मौर्य, मोहित यादव, सुनील यादव, थलसेन मौर्य, सतीश यादव, पिंटू मौर्य, सुरेंद्र यादव, श्याम लाल यादव, भारत लाल यादव मिलन यादव, आदि लोग मौजूद रहे। वहीं हनुमान गढ़ी मंदिर पर भी मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जो कि देर शाम तक अनवरत चलता रहा। जिसमें ग्रामीण सहित आस पास के क्षेत्रीय लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण कर हनुमतकृपा प्राप्त की।



