राष्ट्रीय पक्षी मोर में वाहन ने मारी टक्कर: मौके पर मौत

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ऊसराहार-भरथना मार्ग स्थित ग्राम चंदपुरा में प्राइमरी विद्यायल के समीप गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे भरथना से ऊसराहार की ओर तेज रफ्तार जा रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने सड़क पार कर रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर में जोरदार टक्कर मारदी, जिससे राष्ट्रीय पक्षी मोर की घटना स्थल पर ही तड़पते हुए दर्दनाक मौत हो गई।

और घटना को अंजाम देकर लापरवाह निर्दयी चालक मय वाहन के ऊसराहार की ओर भाग जाने में सफल हो गया।

घटना के सम्बन्ध में प्रत्यक्षदर्शी जागरूक ग्रामीणों ने 112 नम्बर पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचित कर दोषी वाहन व उसके चालक की तलाश कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल शुरू कर अग्रिम कार्रवाई शुरू करदी है। वहीं वन विभाग टीम ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है,जिसके बाद मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर का राष्ट्रीय सम्मान और सलामी देकर अंतिम संस्कार किया है।

Related Articles

Back to top button