नन्हें मुन्हें छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति ने मचाया धमाल
भरथना के कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी-प्री स्कूल में ‘‘ग्रेजुएशन-डे‘‘ का भव्य आगाज

भरथना,इटावा। कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्री स्कूल में ‘‘ग्रेजुएशन डे‘‘ का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर उपस्थितजनों का मनमोह लिया। बच्चों के आकर्षक नृत्य प्रदर्शन ने अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रविवार की सांय आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था संस्थापक भरथना नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने ज्ञान की देवी माँ शारदे की प्रतिमा व राष्ट्र के महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त यूकेजी के बच्चों ने ग्रेजुएशन गाउन पहनकर विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया।
सभी बच्चों को मेडल,प्रमाण पत्र एवं रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए तथा नन्हें-मुन्हें छात्रों ने आकर्षक वेशभूषा में संगीतमयी ध्वनियों के बीच विभिन्न नृत्यों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को रिझाया। इस मौके पर संस्था निदेशक अंकित यादव ने मुख्य अतिथि श्री यादव सहित आगन्तुक अतिथियों थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह का बैज अलंकरण,बुके व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर संस्था प्रबन्धक पूर्व चैयरमैन रंजना यादव, प्रधानाचार्य निकिता यादव, सभासद शिवराम सिंह यादव,सीटू यादव,पम्मी यादव,मुकेश यादव,राजेश यादव पण्डा,शिवम गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



