धूमधाम से मनाई जाएगी सम्राट अशोक महान की जयंती
चेतना मंच एवं अशोक सेवा समिति के तत्वाधान में संपन्न होगा कार्यक्रम

सुलतानपुर | “सर्व लोक हित से बढ़कर कोई कार्य नहीं” इंसान क्या! पशु–पक्षियों हेतु अस्पताल खोलने वाले शासक, भारत को विश्वगुरु बनाने वाले, जिनके शासन काल में भारत को सोने की चिड़िया कहा गया, जिनकी नीतियों से अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ का आज भी संचालन हो रहा है, ऐसे न्याय प्रिय, महाप्रतापी शासक सम्राट अशोक महान की जयंती 26 मार्च, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से सम्राट अशोक सभागार एवं छात्रावास, सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी।
कार्यक्रम को दो चरणों में विभक्त किया गया है-
पहले चरण में बच्चों के व्याख्यान (भाषण) इसे 3 श्रेणी में बांटा गया है –
A. कक्षा 6 से 8 हेतु टॉपिक: सम्राट अशोक महान का जीवन वृतांत।
B. कक्षा 9 व 10 हेतु टॉपिक: चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का जीवन वृतांत।
C. कक्षा 11 व 12 हेतु टॉपिक: गौतम बुद्ध की जीवनी एवं उनके द्वारा दिए गए उपदेश।
(छात्र एवं छात्राएं अपने कक्षा वर्ग में ही प्रतिभाग कर पाएंगे।)
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशिष्ट पुरस्कार एवं इसमें सम्मिलित सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चे एवं उनके अभिभावक गण प्रातः 10:30 तक सम्राट अशोक सभागार, करौंदिया में पहुंचे और दिनांक: 25.03.2026 के सायंकाल तक व्हाट्सएप या व्यक्तिगत तौर पर दूरभाष या अन्य माध्यम से अपने पाल्य का संबंधित वर्ग में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
दूसरे चरण में सम्राट अशोक के विषय में विशेषज्ञों के व्याख्यान (चर्चा–परिचर्चा) और संस्था एवं भवन निर्माण में विशेष योगदान देने वाले साथियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है|



