कार से टक्कर मार ने वाले दो हमलावर गिरफ्तार

कार सवारों ने जानबूझ कर बाइक सवारों में मारी थी टक्कर फिर किया था हमला

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े कार सवार युवकों द्वारा मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

ग्राम कुंजपुरा, पोस्ट कैस्त,थाना वैदपुरा निवासी मोहित पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च 2026 को वह अपने साथी सिंकू के साथ बाइक से नगर से वैदपुरा जा रहा था।

एनएच-2 स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार ने जान से मारने की नीयत सेउसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। आरोप है कि कार सवार लोगों ने उतरकर उसे दौड़ाते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिवेंद्र उर्फ नीटू 20 और सचिन 23 निवासी कुंजपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button