मैंने बुमराह को खतरनाक स्लोअर बॉल सिखाई! पाकिस्तानी मूल के बॉलर का सनसनीखेज दावा

Bumrah Slower Ball Secret: इंडियन क्रिकेट टीम के लीडिंग फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह को इस समय दुनिया के बेस्ट बॉलर्स में से एक माना जाता है। खासकर उनकी ‘स्लोअर बॉल’ बैट्समैन के लिए बहुत बड़ी परेशानी है। हालांकि, अब एक पाकिस्तानी मूल के बॉलर ने दावा किया है कि उन्होंने बुमराह को यह स्लोअर बॉलिंग सिखाई है। UAE के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले जहूर खान ने यह सनसनीखेज दावा किया है।

जहूर खान ने एक वीडियो में कहा कि जब कोरोना की वजह से 2020 में IPL UAE में खेला गया था, तो वह मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर थे। जहूर के मुताबिक, अबू धाबी में एक मैच के बाद जब बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर-नाइल ने ज्यादा रन दे दिए थे, तो प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्होंने बुमराह से इस बारे में बात की थी।

एक्शन बदले बिना स्लोअर बॉलिंग का जादू

जहूर का दावा है, “बुमराह पहले स्लोअर बॉलिंग करते थे, मगर उनका एक्शन नॉर्मल था। मैंने उन्हें एक्शन बदले बिना स्लोअर पेस से बॉलिंग करने की एक खास ट्रिक सिखाई थी।”

चैंपियन बनते ही रातों-रात ‘अरबपति’ बनी टीम इंडिया, पुरस्कार राशि देख उड़ जाएंगे होश

उन्होंने आगे कहा, “मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को मेरी स्लोअर बॉल के बारे में पहले से पता था क्योंकि मैंने T-10 लीग में मेडन ओवर फेंका था। जब मैंने प्रैक्टिस सेशन में पहली यॉर्कर और फिर लगातार पांच स्लोअर बॉल फेंकी, तो बुमराह और रोहित शर्मा वहीं बैठकर मुझे देख रहे थे।”

6 दिन का क्वारंटाइन और 7वें दिन कमाल

ज़हूर ने एक इंटरव्यू में कहा, “जब मुझे 2020 में मुंबई इंडियंस ने नेट बॉलर के तौर पर बुलाया, तो नियमों के मुताबिक मुझे 6 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया। 7वें दिन, जब मैं असल में मैदान पर प्रैक्टिस करने गया, तो मैंने पहली गेंद पर एकदम सही यॉर्कर फेंकी। उसके बाद, मैंने अगली 5 गेंदें अपने खास ‘स्लोअर वेरिएशन’ का इस्तेमाल करके फेंकी। नेट्स में बैटिंग कर रहे बैट्समैन भी मेरी वर्सेटिलिटी देखकर हैरान रह गए थे।”

Related Articles

Back to top button