कटक क्लब सामाजिक संस्था द्वारा गौरैया आओ मेरे देश में गोष्ठि का आयोजन

सुलतानपुर| कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा बुधवार को सेमरी बाजार स्थित रामनाथपुर खपड़ाडीह में गौरैया आओ मेरे देश में और रैदहाताल के संरक्षण गोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मनोज कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर कटका क्लब अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि गौरैया हमारी प्राकृतिक मित्र है और पर्यावरण में सहायक है। गौरैया प्राकृतिक सहचरी है।

कभी वह नीम के पेड़ के नीचे फुदकती और चावल या अनाज के दाने को चुगती है। कभी घर की दीवार पर लगे आईने पर अपनी हमशक्ल पर चोंच मारती दिख जाती है। एक वक्त था जब बबूल के पेड़ पर सैकड़ों की संख्या में घोंसले लटके होते थे, लेकिन वक्त के साथ गौरैया एक कहानी बन गई। हालांकि पर्यावरण के प्रति जागरुकता के चलते हाल के सालों में यह दिखाई देने लगी है। गौरैया इंसान की सच्ची दोस्त भी है और पर्यावरण संरक्षण में उसकी खासी भूमिका भी है। इसके वापसी के लिए हम सभी को आगे आना होगा। वहीं मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि रैदहा ताल प्राकृतिक धरोहर है।

यहां कमल खिलता है और सारस जैसे दुर्लभ पक्षियों का बसेरा होता है। लेकिन रैदहा ताल के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा। पशु पक्षियों के रहने पर संकट खड़ा हो रहा है। इस मौके पर मोनू यादव, अमित यादव, अर्पित उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, विपिन मिश्र, राजेश यादव, आरिफ खान, आदित्य पांडेय, शुभम, दीपक प्रजापति, देव कुमार, ओम प्रकाश, मोनू उपाध्याय, अम्बिका पांडेय, शिवांक यादव, गंगा राम निषाद दर्जनों ग्रामीण युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button