भयानक कांड; पति ने पत्नी समेत 4 रिश्तेदारों को मार डाला, बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

america firing news: USA के जॉर्जिया में घरेलू झगड़े में एक आदमी ने अपनी पत्नी समेत चार रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने एक अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना शुक्रवार सुबह करीब 2:30 बजे ब्रूक आइवी कोर्ट इलाके में हुई। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार का पहले अटलांटा में अपने घर पर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। उसके बाद वह अपने बच्चों के साथ ब्रूक आइवी कोर्ट में अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचा। वहां, बहस इतनी बढ़ गई कि विजय ने गुस्से में आकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में विजय की पत्नी और चार रिश्तेदारों की मौत हो गई।

बच्चों ने ऐसे बचाई अपनी जान

मृतकों की पहचान मीमू डोगरा (उम्र- 43, विजय की पत्नी), गौरव कुमार (उम्र- 33, रिश्तेदार), निधि चंदर (उम्र- 37, रिश्तेदार), हरीश चंदर (उम्र- 38, रिश्तेदार) के रूप में हुई है। खास बात यह है कि जब गोलीबारी शुरू हुई, तो घर में तीन बच्चे मौजूद थे। बच्चे सावधानी बरतते हुए अलमारी में छिप गए। विजय कुमार के 12 साल के बेटे ने हिम्मत करके अलमारी से ही 911 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। इस जानकारी पर पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। अच्छी बात यह रही कि बच्चों को कोई चोट नहीं आई और उन्हें रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।

डॉक्टर बनने के लिए अपना पैर काट लिया, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया; वजह आपको हैरान कर देगी

वारदात के बाद विजय कुमार मौके से भाग गया था। पुलिस ने K-9 यूनिट (डॉग स्क्वॉड) की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उसकी गाड़ी सड़क पर लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस ने विजय कुमार को पास के जंगल वाले इलाके से अरेस्ट कर लिया। अटलांटा में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

Related Articles

Back to top button