घर में खाने को नहीं; मजदूर को 7 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस मिला, परिवार हैरान

shocking case: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक मजदूर को 7 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। 7 करोड़ रुपये का नोटिस मिलने के बाद से मजदूर का पूरा परिवार बहुत तनाव में है। विभाग ने एक ऐसे आदमी को करोड़ों रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है जो दिन भर काम करके दो वक्त का खाना देता है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, माधौगंज थाना इलाके के रुदामऊ गांव में रहने वाले गोविंद के घर जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची तो सब हैरान रह गए। डिपार्टमेंट ने गोविंद को 7 करोड़ 15 लाख 92 हजार 786 रुपये का नोटिस दिया है।

एक तरफ घर में खाने का अनाज नहीं है तो दूसरी तरफ करोड़ों का यह टैक्स नोटिस देखकर परिवार सदमे में है। घर की माली हालत बहुत खराब है। नोटिस देखकर परिवार बहुत सदमे में है। गोविंद की नींद उड़ गई है। उसकी पत्नी सोनी देवी और बुजुर्ग माता-पिता रो रहे हैं। सरकारी मदद के नाम पर बड़ी ठगी

गोविंद 6 साल पहले काम की तलाश में कानपुर गया था। वहां काम करते हुए उसे लालच दिया गया। गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को सरकारी मदद दिलाने के बहाने एक महिला ने उसे जाल में फंसाया और सीतापुर के बिस्वा ले गई। वहां उसका HDFC बैंक में अकाउंट खुलवाया। बदले में गोविंद को सिर्फ दो से तीन हजार रुपये मिले।

शादी के 8 महीने में ही खेला मौत का खेल, प्रेमी की मदद से पाया पति से छुटकारा

गोविंद के नाम पर फर्जी कंपनी

गोविंद यह घटना भूल गया था, मगर उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस बैंक की पासबुक और चेकबुक उसने दूसरों को दी थी, वही आगे चलकर उसके लिए मुसीबत बन जाएगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठगी करने वाले गैंग ने गोविंद के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन किया और इस गरीब मजदूर को बलि का बकरा बनाया। गोविंद का बड़ा भाई ठेला चलाता है, जबकि छोटा भाई मजदूरी करता है।

Related Articles

Back to top button