मुस्लिम युवक ने सरोवर से किया वुजू, मचा बवाल; जानें फिर क्या हुआ

Muslim man In Golden Temple: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मुस्लिम युवक द्वारा वुजू करने का विवाद, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं और SGPC की जांच।

Muslim man In Golden Temple: स्वर्ण मंदिर में मुस्लिम शख्स के द्वारा पवित्र सरोवर से वुजू करने का प्रकरण तूल पकड़ चुका है। ये घटना एक वीडियो के माध्यम से सामने आई, जिसे सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया और इसके बाद बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया कि युवक सरोवर में पैर डालकर मुंह और नाक साफ कर रहा था, जिसे कई लोगों ने पवित्र स्थल की मर्यादा का उल्लंघन माना। इस घटना को लेकर सिख समुदाय और अन्य धार्मिक समूहों के बीच विवाद बढ़ गया।

क्या है पूरा मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम युवक सरोवर के पानी से वुजू कर रहा था। कुछ यूजर्स ने इसे धार्मिक अनादर करार दिया, वहीं कुछ का कहना था कि युवक का उद्देश्य केवल पवित्रता का पालन करना था। हालांकि, धार्मिक स्थल की मर्यादा के अनुसार, स्वर्ण मंदिर के सरोवर में केवल स्नान या धार्मिक डुबकी लेने की अनुमति है, जबकि वुजू के लिए अलग से बहते पानी की व्यवस्था है।

इस प्रकरण पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से प्रतिक्रिया आई है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मानन ने कहा कि यह घटना एक गलती हो सकती है, क्योंकि कभी-कभी दूसरे धर्मों के लोग धार्मिक स्थलों की परंपराओं से अनजान होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू और सिख समुदाय धार्मिक मर्यादाओं को समझते हैं, जबकि कुछ अन्य धर्मों के लोग इस पर ध्यान नहीं देते। एसजीपीसी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और यह कहा कि ऐसे मामलों पर पहले भी चर्चा की जा चुकी है।

भारत में शोर, जापान में शांति; चुनाव प्रचार का ऐसा तरीका जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे

इस विवाद के बाद आरोपी युवक, दिल्ली निवासी सुभान रंगरेज जो खुद को मुस्लिम कहता है, उसने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उसने कहा कि उसे स्वर्ण मंदिर की विशेष मर्यादा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही, उसने यह भी बताया कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसे रोका नहीं और न ही उसे जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button