ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, नए साल पर दी मुबारकबाद

सुल्तानपुर। नए वर्ष के अवसर पर ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सुल्तानपुर के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जनपद के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से अधिकारियों को गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष से मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने नववर्ष की बधाई दी, जिस पर जिलाधिकारी ने संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के साथ परस्पर सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय से जनपद के विकास को गति मिलती है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आईएएस विनय कुमार सिंह तथा अपर जिलाधिकारी गौरव शुक्ला,राकेश कुमार सिंह से भी मुलाकात कर नए साल की बधाई दी गई। व्यापार प्रतिनिधियों ने प्रशासन से व्यापार हितों में सहयोग की अपेक्षा जताई। अधिकारियों ने सकारात्मक संवाद और सहयोग जारी रखने की बात कही।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष आनन्द पांडेय,बृजेश वर्मा युवा अध्यक्ष, सईद अहमद चांद ज़िला उपाध्यक्ष, ओसामा खान नगर युवा महामंत्री,ज़िला मंत्री हरजीत सिंह, दिनेश मिश्रा ज़िला उपाध्यक्ष, विजय वर्मा, अनूप बरनवाल, कृष्ण चन्द्र बर्नवाल ज़िला महामंत्री,ज़ुबैर अहमद, मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, जावेद अहमद, अरबाब अहमद, एस. अहमद, समेत दर्जनों व्यापारी रहे मौजूद।



