पीरियड्स के दौरान 5 फूड्स खाएं, दर्द से मिलेगी राहत

women health: पीरियड्स के दौरान शरीर में होने वाली शारीरिक और मानसिक बदलावों से निपटना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि, एक अच्छी डाइट और स्वस्थ आदतें इन बदलावों को संभालने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस समय अपने शरीर को कैसे बेहतर महसूस कराया जा सकता है।
शरीर को हाइड्रेटेड रखना
माहवारी (Periods) के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। पानी और ताजे फल-सब्जियां इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं। पानी की कमी से शरीर में कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है इसलिए जितना हो सके ज्यादा पानी और हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें।
मीठा खाने की क्रेविंग पर काबू पाएं
पीरियड्स के दौरान मीठा खाने का मन करता है मगर इसके बजाय आप प्राकृतिक मिठास वाले फल जैसे तरबूज, पपीता या आम खा सकते हैं। ये फलों से न केवल आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि ये आपको मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम करने में मदद करते हैं।
आयरन और प्रोटीन से भरपूर डाइट
पीरियड्स के दौरान खून की कमी से आयरन की कमी हो सकती है, जिसके कारण थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसे दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, और ब्रोकली खाएं। इसके अलावा, प्रोटीन के अच्छे स्रोत जैसे चिकन, दालें और अंडे भी अपनी डाइट में शामिल करें।
अदरक और चाय से राहत
पीरियड्स के दौरान दर्द और मिचली की समस्या आम है। ऐसे में अदरक आपकी मदद कर सकता है। अदरक की चाय पीने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और सूजन कम होती है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।
डबल फायदे के लिए रोज़ाना इस तरह बादाम खाएं, मिलेंगे फायदे
डार्क चॉकलेट और ऑयली फिश के फायदे
डार्क चॉकलेट भी पीरियड्स के दौरान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मांसपेशियों को आराम देते हैं। इसके अलावा, ओमेगा-3 से भरपूर मछली जैसे सैल्मन, ट्यूना और सरडाइन भी पीरियड्स के दर्द को कम करने में सहायक हो सकती हैं।



