बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत दो विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि बीईओ गिरीश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा।

पहला कार्यक्रम पीएम श्री विद्यालय कंपोजिट में आयोजित किया गया, जहां कार्यक्रम संयोजक अधिकार मित्र ऋषभ पाठक ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार,बाल संरक्षण कानून तथा बाल सेवा योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और कई सवाल भी पूछे।

दूसरा शिविर कन्या कंपोजिट विद्यालय में हुआ जिसमें अधिकार मित्र कुमारी नीरज ने छात्राओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह,प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button