सूने घर के चोरो ने तोड़े ताले: पुलिस जांच में जुटी

भरथना,इटावा। भरथना नगर के एक मोहल्ले में सूने पड़े घर में चोरों ने हाथ साफ़ करने का प्रयास किया। लेकिन चोरो को खाली हाथ ही लौटना पड़ा,सुबह जब पड़ोसियों ने छत पर लगा लोहे का जाल को खुला देखा तब घर में चोरी होने की आशंका हुई। और घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी।

नगर के मोहल्ला गोविन्द नगर निवासी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पडोसी सुनील प्रजापति पुत्र बाबुराम अपने परिवार के साथ गुजरात में रहकर एक प्राइवेट नौकरी करते है। करीब एक महीने पूर्व अपने बहनोई के देहांत के दौरान घर पर आये थे जिसके बाद परिवार समेत गुजरात चले गये थे। उनके घर पर ताला लगा हुआ था, सोमवार की सुबह जब वह अपनी छत पर गया तब उन्होंने पड़ोसी की छत पर रखा लोहे का जाल खुला देखा।

जब दूसरे घर की छत के रास्ते सुनील की छत पर पहुंचा तो जाल में लगा ताला टूटा हुआ था तथा जाल में एक रजाई बंधी हुई थी तथा उसके नीचे एक कुर्सी रखी हुई मिली। गृह स्वामी के अनुसार जो ताले जहां लगे थे वो अपनी जगह पर लगे हुए है,चोरों ने हाथ साफ़ करने का प्रयास तो किया है लेकिन नीचे उतरने के बाद वह किसी कारणवश असफल रहे है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी,साथ ही परिजनों से फोन पर बात हुई जिसके बाद परिजनों ने बताया कि अभी क्या नुकसान हुआ है कुछ कहा नहीं जा सकता। घर पर आकर देखने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा,फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button