नवरात्र आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग एवं किराना व्यापार मंडल समिति ने की जागरूकता मीटिंग

सुल्तानपुर। किराना व्यापार मंडल समिति अध्यक्ष आलोक सागर की अध्यक्षता में पानमंडी कार्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह के द्वारा कुट्टू का आटा , सिंगाड़े का आटा, मूंगफली , साबूदाना को लेकर विशेष जानकारी दी है कि आप सभी कैसे इन खाद्य पदार्थ को सही तरीके से उपभोक्ता तक पहुंचा सकते है जिससे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है पैकिंग तारिक , एक्सपायर तारिक का होना अतिआवश्यक है और आप सभी सरकार का विभाग का सहयोग करिए और अच्छे से अच्छा खाद्य पदार्थ विक्री के लिए उपभोक्ताओं तक पहुंचाइए।
अध्यक्ष आलोक सागर ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि आप सभी कुट्टू एवं सिंघाड़े का आटा अपने सामने पिसवाइए और चक्की के पास खड़े होकर पहले उनके उपकरणों का साफ कर दीजिए जिससे आपका पदार्थ साफ सुथरा निकले जिससे वो खाद्य पदार्थ जांच में भी जाने पर पास हो जाए।



