7th pay commission latest news: DA में 3 फीसद की बढ़ोतरी तय, जानें कब तक आएगा सरकारी ऐलान
3% DA हाइक पर मुहर करीब, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

7th pay commission latest news: फेस्टिव सीजन से पहले मोदी सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने जा रही है।
चर्चा है कि सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान करेगी। इस फैसले से देशभर में 1.2 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। घोषणा का औपचारिक ऐलान अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है ताकि दिवाली से पहले इसका असर लोगों तक पहुंच सके।
कितना बढ़ेगा डीए (7th pay commission latest news)
मौजूदा वक्त में कर्मचारियों का डीए 55 फीसद है और ये बढ़कर 58 फीसदी हो जाएगा। ये संशोधन जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा यानी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से सितंबर तक के तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। ये बकाया अक्टूबर की सैलरी और पेंशन के साथ दिया जाएगा।
सरकार कितनी बार बढ़ाती है डीए (DA Hike)
केंद्र सरकार प्रति वर्ष दो मर्तबा डीए में बढ़ोतरी करती है पहली मर्तबा होली से पहले और दूसरी बार दिवाली से पहले। पिछले साल भी अक्टूबर 2024 में दिवाली से करीब दो हफ्ते पहले डीए संशोधन किया गया था। इस बार भी त्योहार से पहले ये बढ़ोतरी खास तोहफे की तरह मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- pm kisan samman nidhi yojana- 21वीं किस्त पाने के लिए ये गलती सुधारें
डीए की गणना 7वें वेतन आयोग के तहत औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक CPI-IW औसत 143.6 रहा, जिसके आधार पर दर 58 फीसद निर्धारित की गई।
इस इजाफे (DA Hike) का सीधा असर सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा। उदाहरण के लिए यदि किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹50,000 है तो पहले उसे 55% के हिसाब से ₹27,500 मिलते थे। अब 58% होने पर यह बढ़कर 29,000 रुपए हो जाएंगे यानी 1,500 अतिरिक्त। वहीं, तीस हजार रुपए पेंशन पाने वाले व्यक्ति को अब ₹900 ज्यादा मिलेंगे।
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फिलहाल अल्पकालिक राहत देगी। हालांकि, असली असर 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर दिखेगा।



