डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 7 यूनिट रक्तदान

सुल्तानपुर- भारत के महान वैज्ञानिक, युगदृष्टा शिक्षाविद, ‘मिसाइल मैन’, भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को ग्राम बजेठी, पोस्ट रामगंज, विकासखंड भदैंया, तहसील सदर, जनपद सुल्तानपुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रेरणादायी रक्तदान शिविर में में कुल 7 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में
कुलदीप शर्मा, संदीप कुमार शर्मा बबलू, सतीश चंद्र बरनवाल, विपिन शर्मा, समरजीत शर्मा, बरमजीत शर्मा, मोहम्मद हफीज खान प्रमुख रूप से शामिल रहे। परीक्षण के बाद चार लोगों का हीमोग्लोबिन कम होने के चलते रक्तदान नहीं कर सके।

सभी रक्तदाताओं को उनके इस मानवीय योगदान के लिए सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी घनश्याम शर्मा, शिवदयाल शर्मा, रंजीत शर्मा के साथ राम मूरत शर्मा, अमरजीत शर्मा, राकेश शर्मा, विश्वजीत शर्मा, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्त संग्रह करने का कार्य गोमती हॉस्पिटल सुल्तानपुर के डाक्टर सौरभ सिंह,आकाश सिंह, सद्दाम हुसैन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घनश्याम शर्मा ने कहा कि, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल किसी का जीवन बचता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम के अंत में घनश्याम शर्मा ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए समाज के अधिकाधिक लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के इस पुनीत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्य स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर मानवता, सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश देने में पूर्णतः सफल रहा।

Related Articles

Back to top button