वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजेश तिवारी ने चुनाव आयोग से मांगा श्वेत पत्र

सुल्तानपुर। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
राजेश तिवारी ने कहा कि दो चुनाव आयुक्त को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को देश के सामने उठाया है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के जरिए जनादेश को प्रभावित किया गया।
तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि किन बिंदुओं पर दो सहायक चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति दर्ज कराई थी और उन आपत्तियों पर अंतिम निर्णय क्या हुआ।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग भी उठाई।तिवारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के विश्वास से जुड़े सवालों का जवाब सार्वजनिक रूप से दिया जाना जरूरी है। कांग्रेस इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



